Afghanistan-Pakistan War: अफगान सेना ने पाकिस्तान की 7 चौकियों को किया तबाह, मार गिराए सैनिक

इंटरनेट डेस्क।  ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका का युद्ध चल रहा है, एक तरफ रूस और यूक्रेन लड़ रहा हैं, दूसरी और पाकिस्तान और अफगानिस्तान लड़ रहा है। दुनिया में कई देश अभी युद्ध की आग झेल रहे है। इस बीच नंगरहार-खैबर तोरखाम बॉर्डर पर अफगानिस्तान की सेना ने अपनी पकड़ काफी मजबूत की है। मंगलवार तड़के सुबह डूरंड लाइन क्रॉस करके पाकिस्तानी सेना की 7 पोस्टों को तबाह करने और वहां पर मौजूद सैनिकों को मारने के बाद अफगानिस्तान की सेना ने बुधवार को तोरखाम बॉर्डर की तरफ 205 अल बद्र कोर की विशेष टुकड़ियां भेजी है।

ये टुकड़ियां जहां एक तरफ तोरखाम बॉर्डर के पास पहाड़ी के ऊपर मौजूद पाकिस्तानी पोस्टों को ध्वस्त कर रही हैं, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान-अफगानिस्तान तोरखाम सीमा के गेट पर 100 से ज्यादा अफगान सेना के हथियारबंद सैनिक मौजूद हैं जो पाकिस्तानी सैनिकों को देखते ही निशाना बना रहे हैं।

बुधवार सुबह 10 बजे जहां एक तरफ पहले अफगान सेना ने तोरखाम बॉर्डर के पास लंडी कोटल सेक्टर में मौजूद पाकिस्तानी सेना की पोस्टों पर आर्टिलरी और रॉकेट लांचर से गोले दाग कर उसे ध्वस्त कर दिया तो दूसरी तरफ दोपहर साढ़े 10 बजे के आसपास तोरखाम बॉर्डर के गेट पर खड़े पाकिस्तानी सेना के सैनिक को अफगान सेना के स्नाइपर ने मार गिराया।

pc- belfasttelegraph.co.uk