Rajasthan: सचिन पायलट का बड़ा बयान, भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन विधेयक पारित करना चाहती हैं

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने परिसीमन विधेयक को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पंजाब सहित अन्य राज्यों में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन हमारे साथ रहेगा।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन विधेयक पारित करना चाहती है। महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन से जुड़े प्रावधानों को जोड़ना गंभीर सवाल खड़े करता है। महिला आरक्षण का उद्देश्य महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में उचित भागीदारी और अधिकार दिलाना है, न कि इसके नाम पर अपना राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करना। 

वहीं सचिन पायलट ने राजस्थान में कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित जिला प्रमुखों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने आप पर जो विश्वास जताया है, वही आपके भविष्य के कार्यों और योजनाओं की नींव बने। उनकी आकांक्षाओं को सर्वाेपरि रखते हुए आप सभी नई ऊँचाइयाँ हासिल करें, यही मेरी मंगलकामना है। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं।

pc- ndtv india