Rajasthan: पंचायत चुनावों में हार के बाद मुख्यमंत्री का आया बयान, कांग्रेस ने झूठे नैरेटिव से जीत हासिल की

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान पंचायत चुनावों में भाजपा को बड़ी डिफिट झेलनी पड़ी है। इस हार के बाद अब जाकर भाजपा और प्रदेश मुखिया भजनलाल का बयान सामने आया है। उन्होंने खुद की हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा दिया हैं। जी हां राजस्थान के पंचायत चुनावों में हुई बीजेपी की करारी हार पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पहला बयान सामने आया है।  उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलने और भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

क्या कहा सीएम ने
संविधान दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जनता को भ्रमित करने के आरोप लगाए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कहना है कि कांग्रेस ने झूठे नैरेटिव से जीत हासिल की है, लेकिन हम डरने और घबराने वाले लोग नहीं हैं।  उन्होंने कहा कि सरकार अपने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए इस दुष्प्रचार का जवाब देगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, कुछ लोग भ्रम फैलाकर, झूठे नैरेटिव गढ़कर और जनता के बीच गलतफहमियां पैदा करते हैं।  कुछ समय के लिए राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर सकते हैं। भजनलाल शर्मा ने विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए आगे कहा कि उन्हें लगता है कि वो भ्रम का वातावरण फैलाकर सरकार के संकल्पों को कमजोर कर देंगे,  लेकिन जो लोग बड़े संकल्प लेकर निकलते हैं, वो ऐसी बाधाओं से नहीं घबराते हैं।

pc- patrika