Samay Raina: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना बने दुनिया के पहले ऐसे यूट्यूबर जिसके नाम हैं 1 मिलियन मेंबर्स, रच डाला इतिहास

इंटरनेट डेस्क। स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया है। उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया हैं जो दुनिया में किसी भी यूट्यूबर के पास नहीं है। वो दुनिया के पहले ऐसे यूट्यूबर बन गए हैं जिनके चैनल मेंबर्स का आंकड़ा 1 मिलियन के पार पहुंच गया है। गूगल इंडिया ने समय रैना की इस उपलब्धि का जश्न मनाया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस अचीवमेंट पर गूगल इंडिया ने अपने कॉमेडियन की तारीफ की है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा- अगर आप कुछ साल पहले किसी से कहते कि देर रात शतरंज की लाइव-स्ट्रीम, मशहूर हस्तियों के बीच मुकाबले, और टैलेंट शो का बिल्कुल अलग रूप इंटरनेट के इतिहास में एक बड़ी घटना बन जाएगा, तो शायद लोग आपकी बात पर यकीन न करते। लेकिन कॉमेडियन और डिजिटल शो-रनर समय रैना ने इसे एक अलग नजरिए से देखा।

समय रैना की बात करें तो वो कॉमिकस्तान 2 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे। हालांकि, वो इस शो के विनर नहीं बन पाए थे। हालांकि, कॉमिकस्तान के बाद समय रैना ने जब अपने लाइव शोज के वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट करने शुरू किए थे, उन्हें काफी पसंद किया गया था। समय रैना ने लोगों को अपनी कॉमेडी के साथ तो इम्प्रेस किया ही, लेकिन साथ ही उन्होंने अपनी लाइव स्ट्रीम्स से भी लोगों का दिल जीता।

pc- amar ujala