Ramayana: रामायाण ने 21 दिन में कमाए 1755 करोड़ रुपए, कमाई के मामले में पुष्पा 2 को छोड़ा पीछे
- byShiv
- 26 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण की कमाई रूकने का नाम नहीं ले रही है। बता दें कि रामायण सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म ने 21 दिन में ₹1,755.60 करोड़ कमा लिए हैं। इसके साथ ही उसने ज्यादा कमाई के मामले में पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है।
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को भारत में 15,700 शोज से ₹9.60 करोड़ कमाए। इसमें हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कलेक्शन हुआ। हिंदी में ₹6.75 करोड़, मलयालम में ₹1.10 करोड़, कन्नड़ में ₹75 लाख, तमिल में ₹70 लाख और तेलुगु में ₹30 लाख का नेट कलेक्शन हुआ।
बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन के बाद फिल्म की भारत में कुल कमाई ₹982.55 करोड़ पहुंच गई है। वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹1,173.60 करोड़ हो गया है। विदेशों में फिल्म ने 21वें दिन ₹6 करोड़ कमाए। इसके साथ ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹582 करोड़ पहुंच गया है। दुनियाभर में ₹1,755.60 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद रामायण ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के ₹1,742.10 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
pc- sacnilk.com






