IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल ने मैदान पर उतरते ही बना डाला ये रिकॉर्ड, सचिन को छोड़ा इस मामले में पीछे

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जैसे ही फील्डिंग करने के लिए मैदान पर उतरे उसी के साथ वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने के साथ सचिन तेंदुलकर को एक खास लिस्ट में पीछे छोड़ने में भी कामयाब हो गए हैं। 

यशस्वी जायसवाल अब डेब्यू करने के बाद से लगातार अलग-अलग मैदानों पर टेस्ट मुकाबला खेलने वाली लिस्ट में सचिन से आगे निकल गए हैं तो वहीं नंबर-1 पर काबिज संजय मांजरेकर की बराबरी करने में कामयाब हो गए हैं।

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू मुकाबला साल 2023 के जुलाई महीने में वेस्टइंडीज के दौरे पर रोसेउ के विंडसर पार्क में खेला था और इसके बाद से वह अब तक कुल 33 टेस्ट मैच अलग-अलग मैदानों पर खेलने उतरे हैं। टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू मुकाबले के बाद से लगातार अलग-अलग वेन्यू पर मैच खेलने के मामले में यशस्वी जायसवाल ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के साथ अब पहले नंबर पर काबिज टीम इंडिया के ही पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर की बराबरी कर ली है। मांजरेकर ने टेस्ट में डेब्यू के बाद लगातार कुल 33 मुकाबले अलग-अलग मैदानों पर खेले थे, जिसके बाद उनका 34वें टेस्ट में वेन्यू रिपीट हुआ था।

PC- NDTV INDIA