Weather Update: राजस्थान के शेखावाटी में कड़ाके की ठंड का दिखने लगा असर, फतेहपुर में तापमान पहुुंचा 4.3 डिग्री, चल सकती हैं शीतलहर
- byShiv
- 28 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शेखावाटी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। यहां रात का तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंचने से ठिठुरन बढ़ गई है, मौसम विभाग ने 28 नवंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों और शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने का अनुमान है, हालांकि शेखावाटी, अजमेर और कोटा संभाग में सुबह और रात की ठंड महसूस हो रही है। राजस्थान में सर्दी का सबसे ज्यादा असर शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। सीकर, चूरू और झुंझुनूं में रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह और शाम ठंडी हवाएं चल रही है। सीकर में भी पारा करीब 5 डिग्री तक पहुंच गया है।
शीतलहर की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 28 नवंबर को शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सीकर, चूरू और झुंझुनूं में सर्दी का असर ज्यादा रहने के आसार हैं। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी ठंडी हवाओं का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 28 नवंबर को अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
pc- amar ujala






