Agniveer Yojana: जान ले आप भी सरकार की इस योजना के बारे में, जिससे लोगों को मिलेगी नौकरी

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के युवाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं और इन योजनाओं में से ही एक योजना हैं अग्निवीर योजना। इस योजना से केंद्र सरकार युवाओं को भारतीय सेना में काम करने का मौका देती है। ऐसे में साल 2023 में भारतीय सेना में भर्ती होने वाले सैनिकों की प्रक्रिया में केंद्र सरकार द्वारा बदलाव कर दिया गया है। पहले भारतीय सेना में सैनिकों की भर्ती के लिए रैली की प्रक्रिया होती थी। लेकिन साल 2023 में केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना लागू कर दी है।

क्या हैं अग्नि वीर योजना
अग्नि वीर योजना के तहत भर्ती होने वाले जवानों की उम्र 17.5 साल से लेकर 23 साल तक है। बता दें अन्य सरकारी नौकरियों में जिस तरह आरक्षण के हिसाब से उम्र में छूट दी जाती है। भारतीय सेना में इस तरह आरक्षण के तहत छूट का कोई प्रावधान नहीं होता है। पहले जहां भारतीय सेना में भर्ती होने वाले सभी जवान रिटायर्ड होने के बाद पेंशन के हकदार थे। लेकिन अब योजना के तहत भर्ती होने वाले जवान 4 साल के लिए भर्ती होंगे जिसमें से 75 प्रतिशत जवानों को 4 साल बाद रिटायर्ड कर दिया जाएगा इसके साथ ही सिर्फ 25 फ़ीसदी सैनिक ही भारतीय सेवा में पूरी सर्विस कर पाएंगे। वहीं 4 साल बाद रिटायर होने वाले सैनिकों को रिटायरमेंट के बाद करीब 12 लाख रुपये दिए जाएंगे। 

कैसे होती है भर्ती? 
अग्निवीर योजना के तहत भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट और रिटन टेस्ट होते है। जिसमें  मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होते हैं।  इसमें जनरल ड्यूटी और ट्रेड्समैन के लिए जो ऑनलाइन टेस्ट होता है। वह  100 नंबर का होता है। 

pc- navbharat