Agra: 3 लड़के 2 लड़कियां, बंद कमरे के दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर हुए वायरल, फोर्स की गई तैनात
- byShiv
- 01 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी की आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यहां पुलिस ने दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का संज्ञान लेकर त्वरित कानूनी कार्रवाई की है। इस प्रकरण में शामिल दो मुख्य युवकों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में स्पष्ट हुआ कि वीडियो में दिख रहे युवक और पीड़िता नाबालिग हैं और एक-दूसरे को पहले से जानते थे। यह घटना करीब तीन महीने पुरानी है जो अब वायरल हुई है।
दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो से मचा हड़कंप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आगरा जिले के एक गांव के रहने वाले किशोर-किशोरियों के दर्जनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वीडियो में तीन किशोर दो किशोरियों के साथ बंद कमरे और होटल में अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य युवक वीडियो बना रहा है। सोमवार को जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर फैला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा हो गया।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी ईस्ट और आगरा पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है, पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी और पीड़िता परिचित थे, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, वीडियो प्रसारित करने वालों की पहचान की जा रही है और फिलहाल मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
pc- aaj tak






