Agra: सुहागरात पर दुल्हन की खौफनाक शर्त, दूल्हे से नकद मांगे 90 लाख, कहा- पैसे देने के बाद ही बनाना संबंध....
- byShiv
- 13 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के आगरा में एक बड़ा मामला सामने आया हैं, इस घटना के बारे में सुनते ही लोगों को होश नाक कान से बाहर निकल गए। जी हां यूपी के आगरा में शादी के तुरंत बाद एक दूल्हे के अरमानों पर पानी फिर गया। सात फेरे लेकर दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची, उसके बाद जो बखेड़ा खड़ा हुआ कि मामला पहले कोर्ट पहुंचा, फिर ठाणे मुकदमा दर्ज हुआ।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दरअसल, शादी के बाद सुहागरात को जैसे ही दूल्हे ने अपने कमरे में प्रवेश किया तो, दुल्हन ने अपने पति से ऐसी डिमांड रख दी, जिसे सुन कर हड़कंप मच गया। दुल्हन से दूल्हे से कहा उसको छूने से पहले 90 लाख रुपए कैश दे, अगर रकम नहीं दी तो वह सुहागरात नहीं मनाएगी। जिसके बाद सुसराल में बखेड़ा खड़ा हो गया। एक तरफ ससुरालियों ने लड़की से बातचीत की तो दूसरी तरफ लड़की ने मायका पक्ष को सूचना दे दी। सूचना पर मायका पक्ष ससुराल आ पहुंचा, और जमकर हंगामा किया।
लड़की के घर वालों ने किया हंगामा
खबरों की माने तो मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है। आगरा के एक डॉक्टर का परिवार जगदीशपुरा क्षेत्र के रहता था, उनके भाई की शादी हाथरस की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। आरोप है कि शादी की पहली रात को दुल्हन के सुहागरात से पहले ही अपने पति से 90 लाख रुपए मांगे, जब पति ने पैसे नहीं दिए तो दुल्हन ने उसके साथ सुहागरात भी नहीं मनाई। ससुरालियों ने आरोप लगाया है कि दुल्हन ने कहा था कि उसको यह शादी पसंद नहीं थी, उसने यह शादी सिर्फ पैसों के लिए की थी। जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो दुल्हन ने घर से सभी गहने समेट लिए, और अपने घर वालों को बुला लिया घर वालों ने आकर जमकर हंगामा भी किया, और पीएनजी गैस की पाइप तोड़ दी, और फिर घर में मौजूद सभी लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास किया।
pc- tv9






