Agra: थप्पड़ का बदला, मकान मालिक की बेटी को ठूसा ड्रम में, तड़पा तड़पाकर उतार दिया....

इंटरनेट डेस्क। आगरा के ताजगंज इलाके में एक ऐसी रूहकपा देने वाली घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। महज एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए एक शख्स इतना गिर गया कि उसने अपने ही मकान मालिक की 8 साल की नन्हीं बेटी को मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार से लापता मासूम का शव जब रात के अंधेरे में पुलिस को मिला, तो हर कोई दंग रह गया। हत्यारे ने पहचान छुपाने और लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे आटे के ड्रम में छिपा रखा था।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सिद्धार्थनगर गोबर चौकी के रहने वाले जूता कारोबारी दिनेश कुमार की बेटी दोपहर के वक्त अचानक गायब हो गई थी। घरवाले उसे हर जगह तलाशते रहे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। जब पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो तस्वीर साफ हुई कि बच्ची दुकान से सामान लेकर घर के अंदर तो गई, पर बाहर नहीं निकली। शक की सुई घर के अंदर ही घूम गई। रात करीब 11 बजे जब डॉग स्क्वायड की मदद से घर के ऊपरी हिस्से में रहने वाले किराएदार सुनील के कमरे की तलाशी ली गई, तो वहां रखे आटे के ड्रम के अंदर बच्ची की लाश बरामद हुई।

दिया वारदात को अंजाम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस खौफनाक वारदात के पीछे की वजह 5 महीने पुरानी एक रंजिश बताई जा रही है। दरअसल, किराया न देने पर दिनेश ने सुनील के कमरे में ताला लगा दिया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। उस दौरान दिनेश के भाई ने सुनील को एक थप्पड़ जड़ दिया था। अपमानित महसूस कर रहे सुनील ने तब अंजाम भुगतने की धमकी दी थी, अब इस घटना को अंजाम दिया है।

pc- punjabkesari.in