Ajay Devgan: इन फिल्मों में नजर आएंगे अब बॉलीवुड के सिंघम, रेड 2 तो 1 मई को हो रही हैं रिलीज
- byShiv
- 03 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सिंघम 56 साल के हो गए हैं और उनकी अब तक कई फिल्में आ चुकी है। उनका जन्म 1969 में मुंबई में हुआ था। अब तक वो कई बड़े स्टार्स और डायरेक्टर के साथ काम कर चुके है। जल्द ही उनकी नई फिल्म रेड 2 रिलीज होने जा रही है। वैसे आज उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में ही जानेंगे।
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें तो उनकी पहली फिल्म रेड 2 इसी साल 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें वो लिड रोल में है। अजय देवगन फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में भी नजर आएंगे। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि उनकी इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अजय देवगन फिल्म दे दे प्यार दे 2 में भी नजर आएंगे।
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग भी जल्दी ही शुरू होगी। इसमें श्रिया सरन लीड रोल में है। अजय देवगन अपनी हिट फिल्म शैतान का भी सीक्वल बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शैतान 2 पर जल्दी ही काम शुरू होगा।
pc- newsbytesapp.com