Film Mathrubhumi: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज डेट हुई फाइनल, जाने किस दिन आ रही थियेटर में
- byShiv
- 07 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। सलमान खान स्टारर मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज किया, जिसे खूब पसंद किया गया। इस गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। मातृभूमि की थियेटर रिलीज डेट तय हो गई है।
सलमान खान ने शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की, जिसके अनुसार ये फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कई बार देरी पोस्टपोन होने के बाद सलमान खान की मातृभूमि 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
पहले इसे 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन तब ये फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद से नई रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, जो अब जाकर खत्म हुआ है। नई रिलीज डेट के साथ, अब बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला श्रद्धा कपूर की बायोपिक ड्रामा ईठा से होगा।
pc- english.mathrubhumi.com






