Ajit Pawar's death: सुनेत्रा पवार आज ले सकती हैं डिप्टी सीएम पद की शपथ, पार्थ जा सकते हैं राज्यसभा
- byShiv
- 31 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। अजित पवार की विमान हादसे में आकस्मिक मृत्यु के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा इसे लेकर तस्वीर अब करीब-करीब साफ हो चुकी है। खबरें यह चल रही हैं की अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करने पर हामी भर दी है। वह आज शाम शपथ ले सकती हैं, वर्तमान में सुनेत्रा राज्यसभा की सांसद हैं।

राज्यसभा सीट होगी खाली
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद राज्यसभा सीट खाली करनी पड़ेगी। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ को उनकी मां की जगह राज्यसभा भेजने की तैयारी में है। सुनेत्रा पवार को शुक्रवार को एनसीपी की विधायक दल की नेता चुन लिया गया, सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई राजभवन में शनिवार (31 जनवरी) शाम 5 बजे हो सकता है। बताया जा रहा हैं कि वह पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी लड़ेंगी, जो उनके पति अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई है।

प्रफुल पटेल को मिल सकती हैं ये जिम्मेदारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सूत्रों के मुताबिक प्रफुल पटेल को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि, एनसीपी के नेताओं का एक बड़ा वर्ग मानता है कि सुनेत्रा को न केवल उपमुख्यमंत्री बनाना चाहिए बल्कि पार्टी की कमान भी संभालनी चाहिए, इससे एनसीपी के दोनों गुटों के फिर से एकजुट होने की अटकलें भी खत्म हो गई हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि अजित पवार के निधन के बाद उनके नेतृत्व वाली एनसीपी का शरद पवार गुट वाली एनसीपी में विलय हो सकता है।
pc- navbharattimes,.statemirror.com, ndtv






