Akeal Hosein: टी20 क्रिकेट में अकील हुसैन ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले स्पिनर
- byShiv
- 06 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के ऑर्थाेडॉक्स स्पिनर अकील हुसैन को पीली जर्सी बहुत रास आ रही है। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेट टेकर गेंदबाज बन गए हैं। अपनी स्पिन का जादू चलाते हुए अकील ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में दिल्ली के सामने चेन्नई की चुनौती थी।
अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुश्किल पिच पर शुरुआती ओवर्स में ही दिल्ली का टॉप ऑर्डर ध्वस्त हो गया। इसमें अकील हुसैन ने महत्वपूर्ण रोल प्ले किया।
अकील ने इनफॉर्म केएल राहुल को आउट किया। केएल राहुल 13 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। इस विकेट के साथ ही अकील हुसैन ने टी20 क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। अकील हुसैन टी20 क्रिकेट में साल 2023 से अब तक पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बनें। अकील ने इस समयाअवधि में अब तक कुल 75 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 31.2 का और स्ट्राइक रेट 25.6 का रहा है। इकॉनमी 7.3 की रही है। इस दौरान हुसैन ने 47 प्रतिशत डॉट बॉल की है।
PC- indianexpress.com






