इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2027 शुरू होने से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आई है और बड़ा ऐलान हो गया है। जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस को छोड़कर नई टीम में चले गए हैं। उनकी नई टीम अब पंजाब किंग्स होगी, हालांकि इसको लेकर अभी सस्पेंस है कि क्या वे पंजाब के नए कप्तान बनेंगे या फिर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही खेलते हुए नजर आएंगे।
इसके साथ ही अर्शदीप सिंह अब पंजाब किंग्स का हिस्सा नहीं रहे हैं, वे मुंबई इंडियंस चले गए हैं। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की हुई दोनों टीमों के बीच अदला बदली हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस को छोड़कर अब पंजाब किंग्स के खेमे में शामिल हो गए हैं। एमआई और पीबीकेएस के बीच बड़ी डील हो गई है, इसका अब आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है।
दोनों टीमों के बीच एक एक खिलाड़ी की अदला बदली हुई है। हार्दिक पांड्या मुंबई से पंजाब चले गए हैं, वहीं अर्शदीप सिंह पंजाब को छोड़कर मुंबई चले गए हैं। दोनों प्लेयर्स की सैलरी का भी ऐलान कर दिया गया है।
pc- abp news






