America: ट्रंप ने फिर दिया झटका, भारत पर लगाया 126 प्रतिशत टैरिफ, इंडोनेशिया और लाओस पर दागा...

इंटरनेट डेस्क। डोनाल्ड ट्रंप को रेसिप्रोकल टैरिफ पर भले ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से करारी हार मिली है, लेकिन इसके बाद से ही उनका टैरिफ अटैक का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पहले 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लगाया, फिर इसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया। अब अमेरिका ने भारत समेत इंडोनेशिया और लाओस जैसे देशों से आयातित सोलर एनर्जी प्रोडक्ट पर निशाना साधा है और भारी प्रारंभिक आयात शुल्क निर्धारित किया है। भारत पर ये 126 प्रतिशत तय किया गया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने भारत से सौर ऊर्जा उत्पादों के आयात पर 126 प्रतिशत का प्रारंभिक शुल्क निर्धारित किया है। वहीं इंडोनेशिया के लिए ये  प्रारंभिक शुल्क 86 प्रतिशत से 143 प्रतिशत, जबकि लाओस के लिए 81 प्रतिशत तय किया गया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ये इंपोर्ट ड्यूटी रेट्स विदेशी सब्सिडी को देखते हुए निर्धारित किए गए हैं। अमेरिका का मानना है कि इससे इन देशों के निर्यातकों को घरेलू सोलर एनर्जी प्रोड्यूशरों के उत्पादों की तुलना में कम कीमत पर अपने उत्पाद बेचने की अनुमति मिलती है। ट्रंप प्रशासन द्वारा भारी भरकम टैरिफ लगाने के इस कदम का उद्देश्य घरेलू निर्माताओं को लाभ पहुंचाना है।

pc- khabargaon.com