America: ट्रंप ने मुस्लिम सांसद इल्हान पर साधा निशाना, कहा- अमेरिकी नागरिकता के लिए अपने भाई से ही करली शादी
- byShiv
- 29 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। उन्होंने एक बार फिर डेमोक्रेटिक पार्टी की विवादास्पद मुस्लिम सांसद इल्हान उमर पर हमला बोला है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर एक लंबा पोस्ट लिखकर उमर को अवैध प्रवासी करार दिया।
क्या कहा
ट्रंप ने का कि उन्होंने अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए अपने भाई से शादी की थी। ट्रंप ने कहा कि यह महिला हमेशा अपने हिजाब में लिपटी रहती है। राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए देश के नागरिकों को थैंक्सगिविंग डे शुभकामनाएं दीं, लेकिन इस पोस्ट में उन्होंने आव्रजन नीतियों और कुछ खास व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने इस मौके पर मिनेसोटा की डेमोक्रेटिक सांसद और सोमाली मूल की अमेरिकी नागरिक इल्हान उमर को विशेष रूप से निशाना बनाया। उन्होंने उमर के लिए विवादास्पद टिप्पणियां करते हुए कहा कि वह हमेशा अपने हिजाब में लिपटी रहती है और शायद उसने अपने भाई से शादी की, जो अमेरिका में गैरकानूनी है।
pc- jagran





