Travel Tips: स्वतंत्रता दिवस पर इन ऐतिहासिक किलों को देखें आप भी, जुड़ा हैं इनसे बड़ा इतिहास
- byShiv
- 12 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। 15 अगस्त आजादी का जश्न मनाने का दिन है। यह दिन देश के गौरवशाली इतिहास को करीब से जानने का भी दिन है। अगर इस स्वतंत्रता दिवस पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो किसी ऐसी जगह का रुख करें जहां इतिहास और पर्यटन दोनों का मजा मिले। तो आज आपको बता रहे है कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आपको मजा आ जाएगा।

दिल्ली का लाल किला
स्वतंत्रता दिवस और दिल्ली के लाल किले का रिश्ता बेहद खास है, हर साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री यहीं से देश को संबोधित करते हैं, यह मुगल वास्तुकला का शानदार उदाहरण है। इस दिन घूमने का अलग अनुभव दे सकता है।

आगरा का किला
आगरा का किला मुगल काल की शानदार वास्तुकला के लिए जाना जााता है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। किले के अंदर दीवान-ए-खास, शीश महल और मोती मस्जिद जैसे आकर्षण हैं। अगर आप परिवार के साथ आगरा जाएं तो ताजमहल के साथ इसे भी देखें।
pc-tajmahal.gov.in, encounterstravel.com






