Travel Tips: देखना हैं समुद्र और सफेद रेत पर बितानी हैं छुट्टिया तो फिर पहुंच जाए यहां पर

इंटरनेट डेस्क। आप भी घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपको समुद्र देखना हैं डूबते सूरज को देखने का जो मजा है वो लेना हैं तो भारत के पास लगभग 11 हजार किलोमीटर लंबा कॉस्टलाइन है, जहां आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत नजारे देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आज आपको बता रहे हैं की आप कहा ये सब देख सकते है। 

गोवा
गोवा भारत में कॉस्टल गेटअवे के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है। यहां सोलो ट्रैवलर्स, कपल्स और दोस्तों हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है। नॉर्थ गोवा वॉटर स्पोर्ट्स और शानदार नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। 

अंडमान और निकोबार
अगर आप क्रिस्टल क्लियर पानी और सफेद रेत पर अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो अंडमान-निकोबार सबसे बेहतरीन गेटअवे है। हैवलॉक द्वीप का राधानगर बीच दुनिया के सबसे खूबसूरत तटों में गिना जाता है। यहां स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग करते वक्त रंग-बिरंगी समुद्री दुनिया देखना किसी सपने जैसा लगता है।

pc- elivaas.com