Rashifal 29 oct 2026: इन राशियों के जातकों के लिए मिला जुला होगा दिन, आर्थिक लाभ के नए अवसर मिलेंगे, जाने क्या कहता हैं राशिफल
- byShiv
- 28 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। 29 अक्टूबर गुरूवार का दिन कई राशियों के लिए नए मौके और कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। किसी को कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत होगी, तो किसी को सहकर्मियों के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। जाने क्या कहता हैं राशिफल।
तुला राशि
तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जबकि कारोबार में कोई महत्वपूर्ण सौदा तय हो सकता है। आर्थिक लाभ के नए अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज तनाव से दूर रहने और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहें और आर्थिक मामलों को बेहतर ढंग से संभालने का प्रयास करें। आपकी लापरवाही का कोई दूसरा व्यक्ति फायदा उठा सकता है, इसलिए अपने काम पर पूरा ध्यान दें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन खुशियां लेकर आ सकता है। नौकरी और करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रहे लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। परिवार में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा।
pc- astrosage.com






