Rashifal 28 oct 2026: इन राशियों के जातकों के लिए अच्छा होगा दिन, नौकरी और कामकाज में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं
- byShiv
- 27 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। 28 अक्टूबर बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए नए मौके और कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। नौकरी और कामकाज में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं, वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतनी होगी। जाने क्या कहता हैं आपका राशिफल।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा। कामकाज में भागदौड़ हो सकती है, लेकिन सहयोगियों की मदद से कार्य पूरे होंगे, आय में वृद्धि और निवेश से लाभ के योग हैं। धन के लेन-देन में सतर्क रहें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन सफलता लेकर आ सकता है। कारोबार में कोई अच्छी डील फाइनल होने से लाभ होगा। हालांकि, जमीन-जायदाद के कारोबार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। साझेदार के साथ आर्थिक मामलों में विवाद से बचें और नौकरी में सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिल सकती है और काम की प्रशंसा होगी। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। किसी योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।
pc- firstindianews.com






