America: ट्रंप का बड़ा बयान, विदेशों से आने वाले टैरिफ, एडवांस्ड इनकम टैक्स सिस्टम को करेंगे रिप्लेस
- byShiv
- 26 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र में दिए स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में अपनी आर्थिक नीतियों का जोरदार बचाव किया। उन्होंने दावा किया कि कई देशों से मिलने वाले टैरिफ समय के साथ आधुनिक इनकम टैक्स सिस्टम की जगह ले लेंगे, जिससे अमेरिकी नागरिकों पर बड़ा वित्तीय बोझ कम होगा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने कहा, ‘समय के साथ, मुझे यकीन है कि आने वाले दिनों में विदेशों से आने वाले टैरिफ, एडवांस्ड इनकम टैक्स सिस्टम को काफी हद तक रिप्लेस कर देंगे। इससे उन लोगों के सिर से बड़ा बोझ उतर जाएगा, जिनसे मैं प्यार करता हूं।
जानकारी के अनुसार ट्रंप ने कहा, ‘मैंने इन टैरिफ का इस्तेमाल किया, सैकड़ों अरब डॉलर कमाए, देश के लिए आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में शानदार डील कीं, सब कुछ अच्छा चल रहा था, जो देश दशकों से हमें लूट रहे थे, अब वे हमें सैकड़ों अरब डॉलर दे रहे हैं, महंगाई खत्म हो गई, जबरदस्त ग्रोथ हुई।
pc- ndtv.in





