Amit Shah: गृहमंत्री ने कहा बदला आतंकवाद का स्वरूप, लालकिला ब्लास्ट में 40 किलोग्राम विस्फोटक हुआ यूज
- byShiv
- 27 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में‘ एंटी-टेररिज्म कॉन्फ्रेंस 2025 ’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि लालकिले के पास हुए विस्फोट में 40 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। पहलगाम और दिल्ली विस्फोट के मामले सामान्य ‘पुलिसिंग’ के उदाहरण नहीं हैं, बल्कि पुख्ता जांच के असाधारण उदाहरण हैं। आतंकवादियों का मकसद बैसरन घाटी आतंकी हमले के जरिए देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना था।

क्या बोले शाह
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गृह मंत्री ने देशभर में पुलिस के लिए एक समान एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड ढांचे की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने में एटीएस की भूमिका बेहद अहम है और सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को इसे जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश दिए।

आतंकवाद का स्वरूप बदल चुका हैः शाह
खबरों की माने तो अमित शाह ने कहा कि आज के दौर में आतंकवाद का स्वरूप बदल चुका है, जिसमें साइबर और सूचना युद्ध, आर्थिक नेटवर्क का दुरुपयोग और हाइब्रिड आतंकवाद शामिल हैं। ऐसे खतरों से निपटने के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय ग्रिड विकसित करना जरूरी है, जो सतर्क हो और तेज व परिणामोन्मुख कार्रवाई कर सके। उन्होंने कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्था ऐसे सम्मेलनों के जरिए ही मजबूत हो सकती है।
pc- awazthevoice.in, aljazeera.com, business-standard.com





