Asaduddin Owaisi: मोदी जी जब ट्रंप मादुरो को उठवा सकते हैं तो आप पाकिस्तान से....भापजा, शिवसेना भड़की

इंटरनेट डेस्क।  एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ सकते हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26/11 के आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड को पाकिस्तान से भारत क्यों नहीं ला सकते। अब इसी बयान पर एनडीए नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा है।

शिव सेना नेता ने क्या कहा
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी, आप चिंता न करें। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हमने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए अभूतपूर्व शक्ति का प्रदर्शन किया है, हमने मिसाइलें दागी हैं, हमने पाकिस्तान से आतंकवाद का खात्मा किया है। हमने तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण भी सुनिश्चित किया है। आपके विपरीत, हम तुष्टीकरण की राजनीति में शामिल नहीं होते। 

बिहार के मंत्री ने क्या कहा
बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने ओवैसी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी सनसनीखेज खबरें फैलाने के लिए जाने जाते हैं। वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सलाह दे रहे हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनकी सलाह पर विचार करेंगे। वहींे भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तहत, भारत ने आतंकवादी हमलों का जवाब आतंकवादियों को निशाना बनाकर दिया है, न कि देशों को।

pc- statemirror.com,newsonair.gov.in,prio.org