Asian Games 2026: भारत ने एशियम गेम्स में पाकिस्तान को हरा जीता गोल्ड मेडल
- byShiv
- 03 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय पुरूष टीम ने एशियम गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। मैच में अभिषेक शर्मा (61 रन) और तिलक वर्मा (नाबाद 51 रन) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान को 19 रन से शिकस्त दी।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 211 रनों का स्कोर बनाया है। इसके जवाब में पाकिस्तान टीम हसन नवाज (96) की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित ओवरों 6 विकेट गंवाकर 192 रन ही बना सकी। भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीता है। इससे भारत के एशियन गेम्स 2026 अब 19 स्वर्ण पदक हो गए हैं।
भारत की ओर से इससे पहले प्रणवी उर्स ने गोल्फ के विमेंस इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं 17 साल की तीरंदाज कुमकुम मोहोद रिकर्व महिला इंडिविजुअल कैटेगरी में स्वर्ण पर कब्जा किया। भारत ने आज कुल चार मेडल अपने नाम किए। इसमें तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक है।
pc- cricinfo.com





