Asian Games 2026: बारिश ने बदला दोनों मैच का नतीजा; भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में, क्या ग्रैंड फिनाले होगा?
- byvarsha
- 28 Sep, 2026
PC: India tv hindi
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है।यह मैच सोमवार को निशिन स्थित 'कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क' में आयोजित होना था। हालांकि, लगातार बारिश के कारण मैदान काफी गीला हो गया, जिसके चलते टॉस हुए बिना ही अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया।
मैच कैंसिल होने से टीम इंडिया को फायदा हुआ है। इंडिया अच्छी रैंकिंग के आधार पर सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अभी ICC T-20 रैंकिंग में इंडिया पहले नंबर पर है। जबकि अफगानिस्तान दसवें नंबर पर है। अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल मैच 1 अक्टूबर को इसी जगह पर होगा।
सेमीफाइनल में इंडिया का मुकाबला किससे होगा?
भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला श्रीलंका और नेपाल के बीच 29 सितंबर को होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। दूसरी ओर, पाकिस्तान और हांगकांग का क्वार्टर फाइनल भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिससे पाकिस्तान को बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह मिल गई। अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
कौन सी टीम सीधे क्वार्टर-फ़ाइनल में जाएगी?
एशियन गेम्स के मेन्स क्रिकेट टूर्नामेंट में, इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश नाम की चार टीमों को क्वार्टर-फ़ाइनल में सीधे एंट्री दी गई थी। जबकि नेपाल, जापान, अफ़गानिस्तान, हांगकांग, मलेशिया और ओमान को पहले ग्रुप स्टेज के मैच खेलने थे।
नेपाल और अफ़गानिस्तान ने ग्रुप-A से क्वार्टर-फ़ाइनल में एंट्री की। जबकि मलेशिया और हांगकांग ने ग्रुप-B से आखिरी आठ में जगह बनाई।
क्रिकेट मैच शेड्यूल
28 सितंबर- पाकिस्तान बनाम हांगकांग, मैच कैंसिल
28 सितंबर- इंडिया बनाम अफगानिस्तान, मैच कैंसिल
29 सितंबर- श्रीलंका बनाम नेपाल, सुबह 5.30 बजे
29 सितंबर- बांग्लादेश बनाम मलेशिया, सुबह 10 बजे
1 अक्टूबर- पहला सेमीफाइनल, पाकिस्तान बनाम TBC, सुबह 5.30 बजे
1 अक्टूबर- दूसरा सेमीफाइनल, इंडिया बनाम TBC, सुबह 10 बजे
3 अक्टूबर- ब्रॉन्ज़ मेडल, सुबह 5.30 बजे
3 अक्टूबर- फाइनल (गोल्ड मेडल मैच) सुबह 10 बजे
पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में
जापान के निशिन में कोरोई स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के पहले मेन्स क्रिकेट क्वार्टर-फाइनल मैच में पाकिस्तान टीम बिना मैदान में उतरे सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सोमवार को पाकिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाने वाला मैच लगातार बारिश के कारण बिना टॉस के रद्द कर दिया गया।
ICC रैंकिंग पाकिस्तान के लिए फायदेमंद
मैच रद्द होने के बाद, पाकिस्तान को विजेता घोषित किया गया और ICC T20 इंटरनेशनल रैंकिंग के अनुसार सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया गया। पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका अपनी ऊंची इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर क्वार्टर फाइनल के लिए अपने आप क्वालीफाई हो गए।






