IND VS WI: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि भी

इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले ही मैच में भारत को जीत मिली है। इस मैच में अर्धशतक लगाते ही कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, इस पारी के दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन भी पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए सबसे तेज 15 हजार ओडीआई रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

कोहली ने नॉन-एशियाई टीमों के खिलाफ ओडीआई में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावाउन्होंने 50 ओवर के क्रिकेट में 15 हजार रन का आंकड़ा भी छू लिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में कोहली ने शुरुआत से ही अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाई। विकेटों के बीच तेज दौड़ और गेंद को गैप में भेजकर रन बटोरते हुए उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया। देखते ही देखते 37 साल के बल्लेबाज ने सिर्फ 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। अल्जारी जोसेफ के खिलाफ 27वें ओवर में छक्का लगाकर उन्होंने यह खास मुकाम हासिल किया। इस अर्धशतक के साथ कोहली ने नॉन-एशियाई टीमों के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। कोहली के खाते में अब नॉन-एशियाई टीमों के खिलाफ 96 फिफ्टी प्लस स्कोर हो गए हैं। 

विराट कोहली की इस अर्धशतकीय पारी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक वनडे  क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करना भी रहा। 59 रन के स्कोर पर पहुंचते ही उन्होंने यह कारनामा किया। इस तरह वह वनडे में सचिन तेंदुलकर के बाद 15 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए।
PC- cricinfo.com