Punjab: रेप केस मामले में एलपीयू यूनिवर्सिटी में हिंसक झड़प, गाड़ियों में लगाई आग, कई घायल, परीक्षाएं रद्द
- byShiv
- 28 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। पंजाब के फगवाड़ा में स्थित में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध कर रहे छात्रों की पुलिस के साथ हुई झड़प ने बड़ा रूप ले लिया है। गुस्साए छात्रों ने फगवाड़ा-जालंधर हाईवे को जाम कर दिया और कई गाड़ियों में आग भी लगा दी। इसमें पुलिस के वाहन भी शामिल हैं। रविवार रात यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। छात्रों द्वारा आगजनी में पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने कई आरोपी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल एसआईटी का गठन किया गया है।
यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में एक बाहरी व्यक्ति द्वारा एक छात्रा से दुष्कर्म किए जाने के दावे को लेकर शनिवार देर रात परिसर में तोड़फोड़ की और राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया। पुलिस ने बताया कि छात्रों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया अफवाह
हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में दुष्कर्म की किसी घटना के दावों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया। यूनिवर्सिटी के डीन सौरव लखनपाल ने बताया कि जब छात्रों ने यह मामला हमारे ध्यान में लाया, तो हमने तय किया कि इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। हालांकि, जब हमने मामले की गहराई से जांच की, तो हमें लगा कि यह पूरी तरह से अफवाहों पर आधारित है।
ये पूरी स्थिति अफवाहों से भड़की- डीन
डीने कहा कि हालांकि, हमें एहसास हो रहा है कि यह पूरी स्थिति अफवाहों से भड़की है। छात्रों को वास्तव में यह समझने की जरूरत है। मेरा मानना है कि इसमें असामाजिक तत्व शामिल हैं। हमें उनकी तरफ से किसी साजिश का पक्का शक है। बाहर से आए असामाजिक तत्वों ने तोड़-फोड़ की और छात्रों द्वारा बनाए रखे गए शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। इसी बीच सभी छात्रों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए अपनी मिड-टर्म परीक्षाएं अगले आदेश तक टाल दी हैं। यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा कि उसने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास भी सस्पेंड कर दी हैं।
pc- aaj tak



