Assam Assembly Elections 2026: कांग्रेस अध्यक्ष ने क्यों कहा 'डबल इंजन' सरकार को 'डबल भ्रष्टाचार' की सरकार?
- byShiv
- 31 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने लगी है और इसके साथ ही असम की सियासत में बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए मतदाताओं से बदलाव की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस बार असम की जनता को “अली बाबा और 40 चोरों” को रोकना होगा।
क्या बोले खरगे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर कुशासन और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” का वादा करने वाली सरकार अब “डबल धोखा” और “डबल भ्रष्टाचार” की सरकार बन चुकी है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनता से सवाल किया कि क्या वे ऐसे इंसान को वोट देंगे जो धोखा देता है, झूठ बोलता है, जमीनें चोरी करता है, दूसरों का पैसा हड़पता है और जिसका परिवार करप्शन में लिप्त है।
लगाया ये आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने असम में भ्रष्टाचार का जाल फैला दिया है, जहां हर जगह केवल रिश्वतखोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है, असम में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन असलियत में ये डबल लूट की सरकार है।
pc- dailyo.in





