Assam Assembly Elections: हिमंता बिस्वा ने कहा, जनता ने खेडा का पेड़ा बना दिया, कांग्रेस के जीते सभी विधायक मुस्लमान
- byShiv
- 05 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। असम विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा बहुमत मिला है। यहां लगातार हैट्रिक बनाने के बाद बीजेपी के नेता हिमंत बिस्वा सरमा सोमवार को विधानसभा परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने जीत के बाद पहली प्रेस वार्ता की और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि असम की जनता ने पहले ही उनका पेड़ा बना दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जीते 22 विधायकों में सिर्फ एक हिंदू है, जबकि 21 मुसलमान हैं।

किस पार्टी को कितनी सीटें
असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने 101 सीटें हासिल की हैं। गठबंधन के सहयोगी असम गण परिषद ने 10 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10 जीतें जीती हैं। बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े 64 से ज्यादा 82 सीटों पर कब्जा किया है। कांग्रेस के हिस्से में 19 सीटें आई हैं और जीतने वाले सभी विधायक मुसलमान हैं। हिमंत बिस्व सरमा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस 22 सीटों पर आगे थी, जो देर शाम घटकर 19 ही बची।

गौरव गोगोई की हार पर क्या बोले
खबरों के अनुसार पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने बोल दिया है कि असम के थाने में आकर हाजिरी लगाएं। बाकी आगे-आगे फिल्म देखते रहे। हिमंत बिस्वा सरमा कुछ बोलते हैं तो शायद ही हम पीछे पलटकर देखते हैं। आगे देखते हैं। पवन खेड़ाजी को धन्यवाद देना चाहता हूं। पवन खेड़ा का आरोप असम के बेटियों के ऊपर जो आरोप लगाए, उससे लोगों का इमोशन हर्ट हुआ।
pc- ndtv.in, thecsrjournal.in, news18






