Assam Elections 2026: अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
- byShiv
- 09 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी के खिलाफ हाल ही में लगाए गए आरोपों से जुड़े मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश के मामले में असम पुलिस ने केस दर्ज किया है। पवन खेड़ा दर्ज केस में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा की मांग करते हुए तेलंगाना हाई कोर्ट का रुख किया है।
अंतरिम सुरक्षा की मांग की
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हाई कोर्ट में दायर अर्जी में खेड़ा ने अपना आवासीय पता हैदराबाद में बताया है। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि गिरफ्तारी की स्थिति को देखते हुए उन्हें अग्रिम जमानत पर रिहा कर दिया जाए। यह याचिका सात अप्रैल को दायर की गई थी। गुरुवार यानी नौ अप्रैल को उसपर सुनवाई होगी। खेड़ा ने याचिका में गुवाहाटी अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त थाने और तेलंगाना सरकार को प्रतिवादी बनाया है। गुवाहाटी अपराध शाखा थाने में खेड़ा के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
प्रियंका गांधी ने क्या कहा
खबरों की माने तो प्रियंका गांधी पवन खेड़ा के समर्थन में उतर आई हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनपर किया गया शर्मनाक हमला सत्तारूढ़ दल के अहंकार और अपराध बोध को दर्शाता है। प्रियंका ने यह भी कहा कि संविधान में विश्वास करने वाला प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता और भारतीय नागरिक खेड़ा के साथ खड़ा है, क्योंकि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा उन्हें निशाना बना रहे हैं।
pc- ndtv.in






