Assembly Elections 2026: केरलम, असम और पुडुचेरी में शुरू हुआ मतदान, शाम 5 बजे तक चलेगी वोटिंग
- byShiv
- 09 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी की कुल 296 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। आज सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच सभी पोलिंग स्टेशन पर अधिकारियों ने मॉक पोलिंग की, जिससे पता चल सके कि ईवीएम में कोई खराबी तो नहीं है।

तीन राज्यों में आज चुनाव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केरलम में 70 साल में पहली बार कोई सीएम हैट्रिक के लिए चुनाव लड़ रहा है। असम में बीजेपी हिमंता बिस्व सरमा के सहारे लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दांव खेल रही है। जबकि पुडुचेरी में कांग्रेस से निकले एन. रंगासामी पांचवी बार सत्ता में काबिज होने की कोशिश में हैं।

जानकारी के अनुसार असम में 126 सीट पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं केरलम में 890 उम्मीदवार मैदान में है। पुडुचेरी में 20 पार्टियों के 294 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीनों राज्यों में करीब 10 लाख से ज्यादा वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे।
pc- patrika news, britannica.com, navbharatlive.com






