Assembly Elections: यूपी, पंजाब सहित इन चार राज्यों में समय पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, ये बड़ा कारण आया सामने

इंटरनेट डेस्क। देश के चार राज्यों में अगले साल में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके लिए अभी समय हैं, लेकिन खबरें ऐसी हैं की इन राज्यों में समय पूर्व चुनाव हो सकते है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में अपनी प्रदेश इकाइयों को विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए हैं।

जनगणना होनी हैं
खबरों के अनुसार फरवरी 2027 में प्रस्तावित जनगणना के साथ टकराव से बचने के लिए इन राज्यों में विधानसभा चुनाव तय समय से कुछ हफ्ते पहले कराए जा सकते हैं। इस सुगबुगाहट के बीच भाजपा आलाकमान पूरी तरह से ऐक्शन मोड में आ गया है और चुनाव वाले राज्यों के कोर ग्रुप्स को चुनावी तैयारियां तेज करने को कह दिया गया है।

लिया जा सकता हैं फैसला
जानकारी के अनुसार फरवरी में देश भर में जनगणना के दूसरे चरण की शुरुआत होनी है। इस चरण में जातिगत जनगणना के लिए सामाजिक-आर्थिक, शैक्षिक और प्रजनन दर से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे। चुनाव और जनगणना, दोनों ही बड़े काम हैं जिनमें भारी संख्या में मैनपावर की जरूरत होती है। दोनों कामों में अक्सर एक ही स्टाफ को लगाया जाता है, जिससे चुनौती पैदा हो सकती है। इसी टकराव से बचने के लिए यूपी, गोवा और पंजाब में चुनाव कुछ हफ्ते पहले कराए जा सकते हैं। वहीं, उत्तराखंड भाजपा इसके पक्ष में है कि चुनाव को और भी पहले करा लिया जाए। 

pc- cppr.in