ATM: कितनी बार निकाल सकते हैं आप ATM से फ्री में केस, क्या कहते हैं इसके और भी नियम, जान ले
- byShiv
- 13 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज के दौर में वैसे तो लोगों ने एटीएम से पैसे की निकासी बहुत ही कम कर दी है। लेकिन जरूरत पड़ने पर पैसा निकलना ही पड़ता है। इसके लिए आपको एटीएम जाना पड़ता है। लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या एटीएम से एक दिन में जितनी बार चाहें उतनी बार पैसे निकाल सकते हैं? या फिर कैश निकालने के लिए भी कोई लिमिट होती है? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं तो पहले बैंक के नियम जान लेना जरूरी है।
क्या हैं नियम
दरअसल, एटीएम से कैश निकालने पर दो तरह की लिमिट लगती है। पहली कैश निकालने की डेली लिमिट और दूसरी हर महीने मिलने वाले फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट। दोनों नियम अलग-अलग हैं और इसिलिए इन्हें समझना जरूरी है।
कितनी बार निकाल सकते हैं कैश?
बैंकों के एटीएम से कैश निकालने पर आमतौर पर तो कोई अलग डेली लिमिट नहीं होती है। यानी आप एक दिन में जितनी बार चाहें उतनी बार कैश निकाल सकते हैं। हालांकि, पैसे कितने निकालने हैं वो लिमिट जरूर लगी होती है, जैसे अगर आपके डेबिट कार्ड पर रोज कैश निकालने की लिमिट 50000 रुपए है तो आप एक दिन में एक बार में या 10 बार में भी कुल मिलाकर सिर्फ 50000 रुपए ही निकाल पाएंगे।
फ्री ट्रांजैक्शन कितने होते हैं?
रोज की लिमिट के अलावा हर महीने फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की भी लिमिट होती है। अपने बैंक के एटीएम पर वैसे तो हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं। दूसरे बैंक के एटीएम पर मेट्रो शहरों में 3 और गैर-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है। इन फ्री ट्रांजैक्शन में सिर्फ कैश निकालना ही नहीं, बल्कि बैलेंस चेक और मिनी स्टेटमेंट जैसी सेवाएं भी शामिल होती हैं। अगर आप लिमिट से ज्यादा एटीएम ट्रांजैक्शन करते हैं तो बैंक हर एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगाता है। अभी के जो नियम हैं उसके अनुसार ट्रांजैक्शन पर 23 रुपए है।
PC- bajajfinservmarkets.in






