प्रियंका गांधी के ऑफिस के नाम पर बड़ा फ्रॉड करने की कोशिश, विधायकों को आए फर्जी फोन, 3 करोड़ दो मंत्री बनो

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के दफ्तर के नाम पर केरल के विधायकों को ठगने का एक बड़ा मामला सामने आया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक फर्जी कॉलर ने कांग्रेस विधायक को फोन करके राज्य कैबिनेट में मंत्री पद दिलाने के बदले 3 करोड़ रुपये की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, अलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन को एक दिल्ली के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी के दफ्तर का स्टाफ बताया। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कॉल करने वाले ने दावा किया कि वो विधायक को राज्य कैबिनेट में मंत्री बनवा सकता है। इस फ्रॉड को लेकर प्रियंका गांधी के निजी सचिव राजकुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विधायक विद्या बालकृष्णन ने बताया कि उन्हें तुरंत समझ आ गया कि ये एक फर्जी कॉल था। इसके बाद उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। विधायक की शिकायत पर कोझिकोड साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। राज्य के दो और सांसदों को भी इसी तरह के फर्जी फोन आए हैं। सांसद शफी परम्बिल और डीन कुरियाकोस ने भी बताया कि उन्हें भी इसी तरह के कॉल मिले थे।

pc- aaj tak