AUS vs BAN: बांग्लादेश टीम ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा रचा इतिहास
- byShiv
- 17 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। बांग्लादेश की ये जीत ऐतिहासिक है क्योंकि उसने पहले कभी ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट में मात नहीं दी थी। जीत के लिए बांग्लादेश को महज 57 रनों का टारगेट मिला था जो उसने चौथे दिन दूसरे सेशन में हासिल कर इतिहास रच दिया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में पूरी तरह से बैकफुट पर रही और शुरू से ही बांग्लादेश हावी। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने मेजबान टीम को पहली पारी में 198 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद पहली पारी में 426 रनों का विशाल स्कोर बना 228 रनों की बढ़त ले ली। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ढह गई और किसी तरह 284 रन बनाते हुए 57 रनों की बढ़त ही हासिल कर ली। बांग्लादेश ने आसान से टारगेट को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 161 रनों के साथ की थी। बांग्लादेश की बल्लेबाजी के समय निचले क्रम में आकर अर्धशतक जमाने वाले मेहदी हसन मिराज ने अपनी फिरकी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान कर दिया। उन्होंने पहले एलेक्स कैरी को अपना शिकार बनाया जो 30 रन ही बना पाए। उनके बाद बेयू बेवस्टर को उन्होंने पांच रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। पैट कमिंस भी आठ रनों से आगे अपनी पारी नहीं ले सका और मिराज का शिकार बने।
PC- cricinfo.com






