Travel Tips: इस बार राखी की छुट्टियों में निकल जाए आप भी घूमने के लिए ऋषिकेश

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगस्त के महीने लंबे वीकेंड में इस बार राखी पर घूमने के लिए जा सकते है। घूमने के लिए इस बार आप उत्तराखंड के ऋषिकेश जा सकते है। यहां जाने के लिए हर कोई उतावला रहता है। ऐसे में आप भी जाने का प्लान बना सकते है। 

ऋषिकेश
इस बार आप राखी पर उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश जा सकते है। यहां आपको घूमने और देखने को इतनी जगह मिलेगी की आपका मन नहीं छूटेगा। इतना ही नहीं आप यहां शाम के समय त्रिवेणी घाट पर मां गंगे की आरती देख खुश हो जाएंगे। 

क्या कर सकते है यहां
आप यहां पर घूमने के साथ साथ माउंटेन बाइकिंग, वाटरफॉल ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां योग साधना कर सकते है। इस जगह को योग नगरी के नाम से भी जाना जाता है।

pc- zee news