Avimukteshwarananda: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को कोर्ट से राहत, अभी नहीं होगी गिरफ्तारी, जाने कब होगी अगली सुनवाई
- byShiv
- 28 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अभी विवादों में घिरे हैं, जानकारी के अनुसार बटुकों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मेडिकल परीक्षण में भी यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो गई है। अविमुक्तेश्वरानंद पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, ऐसे में वो और उनके शिष्य मुकुंदानंद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया था, अब अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है, आदेश सुरक्षित रखने की वजह से गिरफ्तारी पर रोक लगी है।
शंकराचार्य ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शंकराचार्य ने कहा कि उनके वकील पीएन मिश्रा से बात हुई है, उन्होंने बताया कि न्यायालय में हम लोगों ने आपका पक्ष रखा, विस्तार से न्यायालय में चर्चा हुई, दोनों पक्षों ने अपनी अपनी दलील रखी, न्यायालय ने ये कहा, हम फैसला रिजर्व कर रहे हैं, साथ ही जो गिरफ्तारी की कार्रवाई को रोक दिया है, जज को हमारी रखी बात में बल दिखाई दिया, तभी तो उन्होंने एक निर्देश दिय़ा है।
क्या बोले वकील?
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के वकील ने कहा कि फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसी के साथ गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है, मेडिकल रिपोर्ट में कुछ नहीं आया है, एक सवा महीने बाद मेडिकल में कुछ नहीं आया, बटुकों ने कहा है कि उनके मुख के पास अशोभनिय स्पर्श कराया गया जिसका मेडिकल रिपोर्ट में कुछ नहीं आया है। अब इस मामले में 15 मार्च को अगली सुनवाई होगी, अविमुक्तेश्वरानंद को 3 सप्ताह की राहत मिली है।
pc- aaj tak





