Rajasthan: विश्वेंद्र सिंह ने कहा राजस्थान में कांग्रेस का कोई धणी-धोरी नहीं, नेता जिस डाल पर बैठते हैं, उसी को काटते हैं
- byShiv
- 09 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुखर हो रहे हैं, पिछले सप्ताह ही उन्होंने पार्टी अध्यक्ष डोटासरा और और भरतपुर के साथ साथ डीग कांग्रेस जिलाअध्यक्षों को भी निशाने पर लिया था और खुले में हार के लिए इनको जिम्मदार ठहराया था। अब एक बार फिर से उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी ही पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार सुबह फेसबुक पर लिखे एक लंबे पत्र में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व, संगठन की स्थिति और वरिष्ठ नेताओं के सम्मान को लेकर नाराजगी जाहिर की।
क्या लिखा पूर्व मंत्री ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस पार्टी ने 60 साल तक देश पर शासन किया, उसकी राजस्थान में आज कोई धणी-धोरी नहीं है और पार्टी राम भरोसे हो गई है। नेता जिस डाल पर बैठते हैं, उसी को काटते हैं। उन्होंने कहा कि स्वाभिमानी व्यक्तियों का अब पार्टी में दम घुट रहा है, प्रदेश कांग्रेस के कर्ताधर्ताओं को अहम और वहम की राजनीति से बाहर निकलना होगा, अन्यथा पार्टी का रहा-सहा सब भी खत्म हो जाएगा।
लगाए ये गंभीर आरोप
आज सोशल मीडिया पर उन्होेने लिखते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस में अब वरिष्ठता का कोई मान-सम्मान नहीं रह गया है, युवाओं को मार्गदर्शन देने वाला कोई नहीं है और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने की भी कोई स्पष्ट सोच नजर नहीं आती, उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से इन मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की।
pc- firstindianews.com






