Avimukteshwarananda Swami: अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ेगी मुश्किले, नाबालिग बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म पुष्टि, कभी भी हो सकती हैं...

इंटरनेट डेस्क। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी की मुश्किले बढ़ती दिख रही है। जानकारी के अनुसार अविमुक्तेश्वरानंद नाबालिग बटुकों से यौन शोषण के आरोपों से घिरे हैं। खबरो की माने तो पीड़ित नाबालिग बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म किए जाने की पुष्टि हुई है, बुधवार को ही पुलिस ने पीड़ित दोनों नाबालिग बच्चों का मेडिकल कराया था। हालांकि, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी मेडिकल में बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि होने की बात कही थी।

बढ़ सकती हैं मुश्किले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ऐसे में माना जा रहा है कि अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कानून का शिकंजा कसेगा। हालांकि, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है, जिस पर जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच में शुक्रवार को सुनवाई होगी। ऐसे में पुलिस की ओर से अदालत में मेडिकल रिपोर्ट भी रखी जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट से भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ा झटका लग सकता है, अगर उन्हें हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली तो पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।

झूंसी थाने में दर्ज है मुकदमा
गौरतलब है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी व तीन अज्ञात के खिलाफ झूंसी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है, हालांकि, अभी तक कि विवेचना में अरविंद मिश्रा और प्रकाश उपाध्याय के नाम का भी खुलासा हुआ है, बता दें कि माघ मेले के दौरान स्नान को लेकर सुखिऱ्यों में आए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आशुतोष ब्रह्मचारी ने दो बटुकों के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया है।

pc- aaj tak