Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR की तहरीर, चंपत राय, अनिल मिश्रा सहित चार पर लग रहे आरोप
- byShiv
- 17 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में कई नाम सामने आ रहे है। अब सबसे बड़ी बात जो सामने आई हैै उसके अनुसार राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में एफआईआर के लिए तहरीर दे दी गई है। अयोध्या के रहने वाले संतोष दुबे नामक शख्स ने एफआईआर के लिए तहरीर दी है। यह तहरीर राम जन्मभूमि कोतवाली में दी गई है। तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पॉलीग्राफ टेस्ट कराकर जांच करने की मांग की गई है।
किस किस के नामों का जिक्र
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एफआई के लिए जो तहरीर दी गई हैं उसमें राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा, राम मंदिर की व्यवस्थापक गोपाल राव और चंपत राय के ड्राइवर रहे राम शंकर यादव उर्फ टीन्नू यादव का भी नाम लिखा गया है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक संतोष दुबे ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के यही चार चोर हैं। जिनके नाम चंपत राय बंसल, अनिल मिश्रा, गोपाल राव और राम शंकर यादव टिन्नू यादव है। एसआईटी इन चार को पकड़ ले सब कुछ साफ हो जाएगा।
गायब हो गई ईंटे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरोप लगे हैं कि जब मंदिर निर्माण के लिए अशोक सिंघल ने देश भर से कार सेवकों से ईंट मंगवाई तो कई लोगों ने सोने चांदी और तमाम हीरे जवाहरात जड़ित ईंटें दान की थी। वह कीमती ईंटें गायब हो गईं और आज तक पता नहीं चला। ये सब पुराने चोर हैं, राम मंदिर निर्माण शुरू हुआ तो जमीन खरीदने में घोटाला कर दिया, अब मंदिर बन गया तो चढ़ावा चोरी करने लगे। दुबे ने कहा कि ट्रस्ट के यह सभी लोग चोर हैं। मेरी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मांग है कि इन सभी की संपत्ति की जांच करवाई जाए।
pc- navbharat times






