Ayodhya: नशे की हालत में हदें कर दी पार, युवती को निर्वस्त्र कर किया उसके साथ....नोंच लिया पूरा बदन, निकाल ली इन दरिंदों ने आंखे भी...
- byShiv
- 04 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में सहनवां गांव में एक बड़ी घटना सामने आई हैं। इस घटना के बारे में लोगों को पता लगा तो उनक होश उड़ गए। जी हां यहां दलित बेटी के साथ रेप कांड का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हरी राम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह के तौर पर हुई है। दलित युवती की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है। जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया उनके संदर्भ में दावा किया गया कि उन्होंने शराब के नशे में युवती की हत्या की थी।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में युवती की हत्या की थी। गांव के ही एक स्कूल में यह हत्या हुई और फिर हत्या कर नाले के पास शव फेंक दिया था। 22 साल की युवती का शनिवार को शव बरामद हुआ था। उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद हुआ, उसके हाथ-पैर बांधे हुए थे। युवती की बेरहमी से हत्या कर उसकी आंखें निकाल ली गई थीं और शरीर पर कई जख्म दिए गए थे। पुलिस ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया था।
पुलिस ने क्या बताया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने बताया कि इस घटना के अनावरण में सीसीटीवी फुटेज, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और टेक्निकल सर्विस के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान हुई है। गिरफ्तारी के बाद अभिक्तों ने जुर्म कबूला है, अभी भी पूछताछ की जा रही है, आगे न्यायालय से रिमांड में लेने के बाद कार्रवाई करते हुए अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
pc- etvbharat.com