Bangladesh: राजधानी ढाका में तड़के देसी बमों के धमाके, फिर से शुरू हुई हिंसा, मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर में लगाई आग

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश की राजधानी में तड़के देसी बमों के धमाके हुए, जबकि चटगांव में पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर में आग लगा दी गई। यह अशांति पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली प्रतिबंधित अवामी लीग द्वारा गुरुवार को बुलाए गए लॉकडाउन के बाद हुई। पुलिस और चश्मदीदों ने बताया कि कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। चश्मदीदों के अनुसार, कड़ी सुरक्षा के बावजूद ढाका में कई जगहों पर देसी बमों के धमाके हुए।

आवामी लीग के दो नेताओं के घरों पर हमला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों में ग्रामीण बैंक की कई शाखाओं में आग लगाए जाने के बाद अज्ञात उपद्रवियों ने चट्टोग्राम के पंचलाइश इलाके में यूनुस के पैतृक घर को भी आग के हवाले कर दिया। अखबारों की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिद्वंद्वी कार्यकर्ताओं ने रात भर में ढाका में अवामी लीग के दो नेताओं के घरों पर हमला किया या उनमें आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने रात भर में सुरक्षा बढ़ा दी है और राजधानी के प्रमुख फ्लाईओवर पर और अधिक जवानों को तैनात किया है। साथ ही, अधिकारियों को प्रवेश और निकास बिंदुओं पर वाहनों की जांच करते और मोटरसाइकिल सवारों तथा संदिग्ध वाहनों के चालकों से पूछताछ करते देखा गया।

pc- jagran