Congress: ट्रंप,पुतिन,जिनपिंग की मुलाकात पर बोले राहुल, इस मंच पर भारत का भी पीएम हो सकता था...लेकिन...भड़की भाजपा
- byShiv
- 20 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की त्रिपक्षीय बैठक को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस मंच पर भारत का भी पीएम हो सकता था। राहुल गांधी के इसी बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि भारत को कांग्रेस से सीख लेने की कोई जरूरत नहीं है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने लिखा, राहुल, अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत 2013 की तरह ही ब्रिक्स की सदस्यता खो देता और वैश्विक कूटनीतिक मंच पर हाशिए पर चला जाता! जब कांग्रेस सत्ता में थी तब उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सीट चीन को सौंप दी थी! जब कांग्रेस सत्ता में थी तब उसने पाकिस्तान के प्रति अपने प्रेम के चलते शर्म-अल-शेख में भारत की सुरक्षा से समझौता कर लिया था!
उन्होंने आगे लिखा, जब कांग्रेस सत्ता में थी तब नेहरू की चीन नीति का नतीजा 1962 के युद्ध में मिली अपमानजनक हार के रूप में सामने आया। भारत को कांग्रेस से सीख लेने की कोई जरूरत नहीं है। जिसने पाकिस्तान के प्रति अपने प्रेम को केंद्र में रखकर भारत की विदेश नीति तैयार की थी!
pc- jansatta






