Bangladesh Elections: बीएनपी ने बांग्लादेश में हासिल किया प्रचंड बहुमत, 212 सीटों पर जीत, मतों के गिनती जारी

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश में गुरुवार को हुए 13वें संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रचंड जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है। रॉयटर्स ने एक स्थानीय टीवी के हवाले से कहा कि बीएनपी ने 300 सदस्यों वाली संसद में 212 सीटें जीत ली हैं जबकि कई अन्य सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय समयानुसार बांग्लादेश में गुरुवार शाम 4 बजे मतदान समाप्त हुआ। चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। शुक्रवार सुबह आए अनुमानों के मुताबिक, बीएनपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 212 सीटें जीतीं, जबकि जमात के नेतृत्व वाले गठबंधन को 70 सीटें मिलीं। बांग्लादेश में ऐसा पहला आम चुनाव हो रहा है, जब अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना शामिल नहीं हैं और वह भारत में हैं। वहीं, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया, जिनका पिछले साल दिसंबर में निधन हो गया था। खालिदा जिया ने दशकों तक देश की राजनीति पर अपना दबदबा बनाए रखा था।

खालिदा जिया की मौत के बाद उनके बेटे तारिक रहमान लगभग 17 वर्षों के निर्वासन के बाद देश लौटे और अवामी लीग की अनुपस्थिति में प्रधानमंत्री पद के लिए तेजी से अग्रणी दावेदार के रूप में उभरे, क्योंकि अवामी लीग अपना पंजीकरण निलंबित होने के कारण चुनाव नहीं लड़ सकी।

pc-india today