Bank holiday: अगस्त के महीने में 14 दिन तक रहेंगे बैंक बंद, जाने से पहले देख ले एक बार छुट्टियों की लिस्ट
- byShiv
- 27 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आरबीआई ने अगस्त महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। यह छुट्टिया क्षेत्रिय आधार पर तय की जाती है। ऐसे में आप भी अगर अगस्त के महीने में बैंक जा रहे हैं और आपको ड्राफ्ट बनवाने या चेक क्लियरेंस कराने जैसा कोई जरूरी काम है। तो अपने प्लान पर जरा दोबारा सोच लें। अगस्त में 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, साप्ताहिक अवकाश और कुछ प्रमुख त्योहारों और दिवसों के चलते बैंक लगभग आधा महीना बंद रहेंगे, तो जानते हैं छुट्टियों के बारे में।
अगस्त 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
2 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
4 अगस्त: केर पूजा की वजह से केवल अगरतला में बैंक बंद रहेंगे
8 अगस्त (शनिवार): महीने के दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बैंक अवकाश
9 अगस्त (रविवार): पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी
13 अगस्त: पैट्रियट्स डे की वजह से इंफाल में बैंक बंद
15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैंकों की छुट्टी
16 अगस्त (रविवार): पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी
19 अगस्त: महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती की वजह से अगरतला में बैंक बंद
22 अगस्त (शनिवार): महीने का चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी
23 अगस्त (रविवार): पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी
25 अगस्त: मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे)
26 अगस्त: ईद-ए-मिलाद / तिरुवोनम की वजह से दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल, बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे
28 अगस्त: रक्षाबंधन / श्री नारायण गुरु जयंती की वजह से बैंक अवकाश
30 अगस्त (रविवार): पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी
PC- outlookbusiness.com






