US: रूस से कच्चा तेल खरीदने वालों पर 100 % टैरिफ लगाएगा अमेरिका, लाया जा रहा बिल, भारत भी आएगा जद में
- byShiv
- 16 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत के लिए खबर अच्छी नहीं हैं, क्यों कि अमेरिकी सरकार, भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की तैयारी कर रही है। इस बारे में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में गुरुवार को एक विधेयक पेश किया जाना है, जिसमें रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले संशोधित विधेयक को पेश किया जाना है, जिसमें भारत-चीन समेत कई देशों के नाम को जोड़ा जा रहा है। इस संशोधित विधेयक पर अमेरिकी संसद में गुरुवार को वोटिंग होगी। इस विधेयक के जरिए रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला है।
टैरिफ के दायरे में लाए जाएंगे चीन और भारत
अमेरिका का मानना है कि रूस के कच्चे तेल का कारोबार यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध को आर्थिक मदद दे रहा है। विधेयक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस के प्रमुख तेल खरीदार देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का अधिकार देने का प्रस्ताव है। इनमें चीन और भारत जैसे देश शामिल हैं।
pc- ddnews.gov.in






