Business
Bank Holiday: नवंबर महीने में 11 दिन रहने वाले हैं बैंक बंद, जाने से पहले देख ले लिस्ट
- byShiv
- 31 Oct, 2025
इंटरनेट डेस्क। त्योहारी सीजन जा चुका हैं और अब केवल शादियों की शुरूआत हो चुकी है। नवंबर महीने की शुरूआत भी कल से होने जा रही है। ऐसे में आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम नवंबर महीने में पड़ने वाला हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां नवंबर 2025 में 2-4 दिन नहीं, बल्कि 11 दिन बैंक की छु्ट्टी रहने वाली है। इन छुट्टियों में सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा, दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल है।
ऐसे में आपको अगर बैंक में इस महीने कुछ काम है तो पहले ही यहां बैंक की छुट्टियों की लिस्ट चेक करे लें। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, नवंबर महीने में 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
| तारीख | दिन | छुट्टी / त्योहार | किन-किन राज्यों / शहरों में बैंक बंद रहेंगे |
|---|---|---|---|
| 1 नवंबर 2025 | शनिवार | कर्नाटक राज्योत्सव / इगास-बगवाल | बैंगलोर, देहरादून |
| 2 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 5 नवंबर 2025 | बुधवार | गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रास पूर्णिमा | आइजॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर। |
| 6 नवंबर 2025 | गुरुवार | नोंग्क्रेम नृत्य | शिलॉन्ग |
| 7 नवंबर 2025 | शुक्रवार | वांगला फेस्टिवल | शिलॉन्ग |
| 8 नवंबर 2025 | शनिवार | कनकदास जयंती / दूसरा शनिवार | पूरे देश में (दूसरा शनिवार) |
| 9 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 16 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 22 नवंबर 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
| 23 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 30 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
pc- housing.com






