Bank Holidays: अक्टूबर में पूरे 15 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, जाने से पहले एक बार जरूर देख ले छु्ट्टियों की लिस्ट

इंटरनेट डेस्क। आपको भी अगर अक्टूबर के महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम हैं और आपको बैंक की छुट्टियों का कोई आइडिया नहीं हैं तो फिर आपको बता दें की अक्टूबर महीने में बैंक में दबाकर छुट्टियां आने वाली है। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अगले महीने यानी अक्टूबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।

ऐसे में बेहतर होगा कि आप इस महीने छोड़े गए कामों को पूरा करने के लिए अक्टूबर में ब्रांच जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। इस लिस्ट के मुताबिक अक्टूबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट
1 अक्टूबर- जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के कारण छुट्टी
2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय छुट्टी
3 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती
6 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।
10 अक्टूबर- महा सप्तमी
11 अक्टूबर- महानवमी
12 अक्टूबर- दशहरा और दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)
14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (दसैन) और गंगटोक में दशहरा
16 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
17 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती
20 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)
26 अक्टूबर- विलय दिवस (जम्मू और कश्मीर) और चौथा शनिवार
27 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)
31 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और दीपावली

pc- goodreturns.in